जब मैं न रहूँ

By heenaparekh  

जब मैं न रहूँ

तब तुम अपने हियांगन में

सृष्टि का सारा सौन्दर्य

सहेज लेना

जो मैं न सहेज पायी

जब मैं न रहूँ

तब तुम अपने नयनों से

प्रकृति का सारा पीयूष

पी लेना

जो मैं न पी पायी

जब मैं न रहूँ

तब तुम अपने हाथों से

दीन-दुखियों का सारा दर्द

मथ लेना

जो मैं न मथ पायी

जब मैं न रहूँ

तब तुम अपनी मृदुल मुस्कानों से

श्रान्त क्लान्त का सारा क्लेश

हर लेना

जो मैं न हर पायी.

( शीला गुजराल )

Share

2 Comments

  1. chandra.
    Posted September 29, 2008 at 6:54 pm | Permalink | Reply

    Wah wah, kya kavita he
    Jab mei na rahu…………………bahot sundar.
    CommentBy:
    Chandra.

  2. kishin Bhavnani
    Posted October 6, 2008 at 12:38 pm | Permalink | Reply

    I like this very much. Keep it up

Post a Comment

Your email is never shared. Required fields are marked *

*
*
Powered By Indic IME