ऎसा भी हो सकता है

By heenaparekh  

जबसे उनसे रिश्ता तोडा

तन्हाई में रोते है

वो भी छूपकर रोता होगा

ऎसा भी हो सकता है

वादा कर के ना आये तो

बेवफा मैं कैसे कहुं?

वादा कर के भूल गया हो

ऎसा भी हो सकता है

बात करे वो और किसीसे

रुठना मेरा ठीक नहीं है

मेरा पता ही पूछ रहा हो

ऎसा भी हो सकता है

प्यार है उसको ये दिल फिर भी

अन्जाना वो बनता है

शायद मुजको तडपाता हो

ऎसा भी हो सकता है

जिसको पाने की चाहत में

दिवाने हम फिरते है

वो भी हमको ढुंढ रह हो

ऎसा भी हो सकता है

दिल में कोई रहने लगा हो

ऎसा भी हो सकता है

( भावेश पटेल )

Share

Post a Comment

Your email is never shared. Required fields are marked *

*
*
Powered By Indic IME