दीपक दीपक

By heenaparekh  

दीपक दीपक

रोशनी से अब काम नहीं चलेगा

अंधेरा डस रहा है गांव पूरा

तुम अपने द्वार पर

दीपक रखे

लक्ष्मी का गर करते रहे इंतजार

तो वह तुम्हारे गांव के

बाहर से गुजर जायेगी

अपने अपने आंगन के

उजियारे की कब तक सोचते रहोगे

गलियों पनघट

और चौपाल पर भी

तो रोशनी चाहिये न !

आओ

इन सारी बातियों को मिलाकर

एक मशाल बना लें.

( डो. गोपाल शर्मा सहर )

Share

Post a Comment

Your email is never shared. Required fields are marked *

*
*
Powered By Indic IME