मुम्किन है सफर

By heenaparekh  

मुम्किन है सफर हो आसाँ अब साथ भी चल कर देखें

कुछ तुम भी बदल कर देखो, कुछ हम भी बदल कर देखें

आँखों में कोई चेहरा हो, हर गाम पे ईक पहरा हो !

जंगल से चलें बस्ती में दुनिया को सँभल कर देखें

सूरज की तपिश भी देखी, शोलों की कशिश भी देखी

अबके जो घटायें छायें, बरसात में जल कर देखें

दो-चार कदम हर रस्ता पहले की तरह लगता है

शायद कोई मंजर बदले कुछ दूर तो चल कर देखें

अब वक्त बचा है कितना, जो और लडें दुनिया से

दुनिया की नसीहत पर भी थोडा-सा अमल कर देखें

( निदा फाजली )

[ तपिश=गर्मी, कशिश=आकर्षण ]

Share

Post a Comment

Your email is never shared. Required fields are marked *

*
*
Powered By Indic IME