सुनिये – निदा फाजली

By heenaparekh  

चाँद से फूल से या मेरी जबाँ से सुनिये

हर जगह आपका किस्सा है जहाँ से सुनिये

.

सबको आता नहीं दुनिया को सजाकर जीना

जिन्दगी क्या है मुहब्बत की जबाँ से सुनिये

.

क्या जरुरी है कि हर पर्दा उठाया जाये

मेरे हालात भी अपने ही मकाँ से सुनिये

.

मेरी आवाज ही पर्दा है मेरे चेहेरे का

मैं हूँ खामोश जहाँ मुझको वहाँ से सुनिये

.

कौन पढ सकता है पानी पे लिखी तहरीरें

किसने क्या लिखा है ये आबे रवाँ से सुनिये

.

चाँद में कैसे हुई कैद किसी घर की खुशी

ये कहानी किसी मस्जिद की अजाँ से सुनिये

.

( निदा फाजली )

[ रवाँ = बहता पानी ]

Share

One Comment

  1. Posted May 27, 2011 at 12:03 am | Permalink | Reply

    आप ही आप है अब तो हर सु…हर जगह…

Post a Comment

Your email is never shared. Required fields are marked *

*
*
Powered By Indic IME