अब के खफा हुआ तो – निदा फाजली

By heenaparekh  

अब के खफा हुआ तो है ईतना खफा भी हो

तू भी हो और तुझमें कोई दूसरा भी हो

.

यूँ तो हर बीज की फितरत दरख्त है

खिलते हैं जिसमें फूल वो आबो-हवा भी हो

.

आँखें न छीन मेरी नकामें बदलता चल

यूँ हो कि तू करीब भी हो और जुदा भी हो

.

रिश्तों के रेगजार में हर सर पे धूप है

हर पाँव में सफर है मगर रास्ता भी हो

.

दुनिया के कहने सुनने पे ईंसानियत न छोड

ईंसान है तो साथ में कोई खता भी हो

.

( निदा फाजली )

.

[ फितरत = प्रकृति, रेगजार = मरुस्थल ]

Share

2 Comments

  1. Posted June 19, 2011 at 1:34 pm | Permalink | Reply

    Nice one.

  2. Posted June 21, 2011 at 2:38 am | Permalink | Reply

    दुनियाके कहने सुननेपे ईन्सानीयत ना छॉड..बहोत ही अच्छी गझल नीदा फाज़लीकी..आप जरुर आये और हमारी बहेन नज़मा मरचंटके अशार नीचेकी लिन्कमे पढे..
    http://najmamerchant.wordpress.com

Post a Comment

Your email is never shared. Required fields are marked *

*
*
Powered By Indic IME