क्या तू मेरी बात ना जाने – नन्दिनी मेहता

By heenaparekh  

मैं ना कहूं तो क्या तू मेरी बात ना जाने

हर बात कहकर ही क्या कोई जाने

मैं ना कहूं तो क्या तू मेरी बात ना जाने

 .

बहुत सी बातें कही न जायें

बहुत सी कहनी न आयें

बहुत सी कहने लायक न पायें

मैं ना कहूं तो क्या तू मेरी बात ना जाने

 .

यों तो बहुत सी वातों में

कुछ बात होती नहीं

किंतु कभी कुछ नहीं में बहुत हो जाये

मैं ना कहूं तो क्या तू मेरी बात ना जाने

 .

मुख से चाहे मैं और कुछ कह जाऊं

फिर भी तू भीतर की असली जाने

तो मैं जानूं

मैं ना कहूं तो क्या तू मेरी बात ना जाने

 .

बात तो वह हुई

जो मैं न जानूं फिर भी तू जाने

मुझसे ज्यादा मुझसे आगे

तू मेरी जाने

तभी तू मुझसे मेरा अधिक माना जाये

मैं ना कहूं तो क्या तू मेरी बात ना जाने

 .

( नन्दिनी मेहता )

Share

One Comment

  1. Posted July 11, 2011 at 1:07 am | Permalink | Reply

    आप जानती है की हम बिना कुछ सुने और आपके बिना कुछ कहे ही सब कुछ जानते ही है…आपको कुछ कहने के ज़रूरत नहीं है.

Post a Comment

Your email is never shared. Required fields are marked *

*
*
Powered By Indic IME