जमीं से पहले – राजेश रेड्डी

By heenaparekh  

जमीं से पहले खुले आसमान से पहले

न जाने क्या था यहाँ इस जहान से पहले

 .

हमें भी रोज ही मरना पडता है मौत आने तक

हमें भी जिन्दगी देनी है जान से पहले

 .

खयाल आते ही मंजिल से अपनी दूरी का

मैं थक सा जाता हूँ अक्सर थकान से पहले

.

जो मेरे दिल में है उसके भी दिल में है, लेकिन

वो चाहता है कहूँ मैं जुबान से पहले

 .

हमें पता है हमारा जो हश्र होना है

नतीजा जानते हैं इम्तिहान से पहले

 .

( राजेश रेड्डी )

Share

One Comment

  1. Posted July 20, 2011 at 3:37 pm | Permalink | Reply

    आफरीन…

Post a Comment

Your email is never shared. Required fields are marked *

*
*
Powered By Indic IME